Life would not be interesting if it would be easy
Even the darkest night will end and the sun will rise.
I had written these lines in year 2002, then few lines re-used in play “गुब्बारे” (literal translation means “Baloons”) at Skyscape Annual function in 2005-2006, on stage presented by character “Fakir chacha”.
Critics and Scholars may have different opinion about considering this as poem, and I am not arguing that. The only point that I want to mention here is that - it was written in lean phase of my life. Later on, I wrote few more poems (or lines?) but these lines still has not gone out of my vision, may be because it was written in pain?
Anyway, here is the refined version, hope you may like it.
”ज़िन्दगी अगर आसान होती तो इतनी मज़ेदार न होती”
ज़िन्दगी में मुश्किले आती हैं,
पल-पल हर-पल बढ़ती जाती हैं।
उसका आना तय नहीं होता,
उसका बहाना तय नहीं होता।
इन्सान टूट जाये, बिख़र जाये,
पल-भर में थक जाए, ऐसी मुश्किले आये।
पर जब खुद पे भरोसा होता है ,
यही वक़्त है जब जीने का मज़ा शुरु होता हैं।
बिना जोते फ़सल खड़ी नहीं होती है,
बिना छेदे कभी मोती की माला नहीं होती हैं।
फ़टे कपड़े मैं लिपटी माँ के कोख़ में बच्चा होता हैं,
पर वही आँखों में एक सुनहरा सपना होता हैं।
टूटी झोपड़ी में चावल नहीं दिखता हैं,
पर वही कही छुपा सपना पकता हैं।
गरीब भले ही नंगा हो; भूखा और लाचारी हो,
क़र्ज़ में डूबा हुवा बेकार हो या रोगो का शिकार हो,
जीने की बाकी चंद सांस होती हैं,
फिर भी नए सवेरे की आस होती हैं।
मौत तो एक दिन आनी है सो आएगी,
ज़िन्दगी जानी हैं सो चली जाएगी।
पर यह वक़्त जो चला जायेगा,
ऐसा मौका फ़िर नहीं आएगा।
जागा इन्सान सल्तनत पायेगा,
सोया इन्सान ग़फ़लत खायेगा।
पर इसी लिए तो कहेते हैं जनाब,
ज़िन्दगी अगर आसान होती, तो इतनी मज़ेदार न होती।
Thus said Dinesh Gajjar
Published at 11:39 am, Jul 24th 2014